-दुनिया भर के देशों से मिला बाबा रामदेव के अनशन को समर्थन
-भारत के आंदोलनों के इतिहास में एक नया अध्याय लिख रहे हैं बाबा रामदेव
सत्यजीत चौधरी
बाबा रामदेव के भरष्टाचार और काले धन के खिलाफ मुहिम का शंखनाद हो चुका है। मुहिम को देशभर से करोड़ों की संख्या में समर्थन मिलने के साथ ही यह इतिहास के पन्नों में अपनी एक अलग वजह से दर्ज हो गया है। देश का पहला ऐसा आंदोलन है, जिसे देश ही नहीं दुनिया के 25 से ज्यादा देशों की जनता का पूर्ण समर्थन हासिल हो गया है। शनिवार से शुरू हुए अनशन को दुनिया में अलग-अलग देशों में अलग तरीके से समर्थन हासिल हो गया।