"london olympics" लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
"london olympics" लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 23 फ़रवरी 2012

‘ओलंपिक 2012’ के लिए भारत का ‘ओपेक्स 2012’

सत्यजीत चौधरी
 लंदन में आयोजित होने जा रहे ओलंपिक खेलों के लिए इस बार भारत ने ज्यादा मजबूती के साथ मेडलों पर निशाना लगाने की योजना तैयार कर ली है। भारतीय खेल प्राधिकरण ने ओलंपिक में जाने वाले भारतीय खिलाड़ियों को निखारने से लेकर उन्हें लंदन तक पहुंचाने के लिए की जाने वाली तैयारी को ओपेक्स 2012 का नाम दिया है। खास बात यह है कि ओपेक्स यानी आपरेशन एक्सीलेंस फोर ओलंपिक के लिए सांई ने अपनी पूरी कार्ययोजना तैयार कर सरकार को भेज दी है। इस बार ओलंपिक की तैयारियों के मद्देनजर इस प्लान को बेस्ट माना जा रहा है।